इंडियन सोसाइटी ऑफ न्यूरॉन ऑकोलॉजी का 16वीं वार्षिक कांफ्रेंस होंगी आयोजित
देहरादून।
होटल सॉलिटेयर इन देहरादून में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इसमें इंडियन सोसाइटी ऑफ न्यूरॉन ऑकोलॉजी की 16वीं वार्षिक कांफ्रेंस के बारे में जानकारी दी गई। इस कांफ्रेंस का आयोजन देहरादून में 11 से 13 अप्रैल को किया जा रहा है इसमें पूरे विश्व से ख्याति प्राप्त ब्रेन ट्यूमर और ब्रेन कैंसर के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं उत्तराखंड में पहली बार यह इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हो रही है ।
इसमें अमेरिका से आठ न्यूरोसर्जन ब्रेन कैंसर विशेषज्ञ व अन्य देशों से वह भारत से कई विशेषज्ञ भाग लेंगे और ब्रेन कैंसर में नए एडवांस के बारे में चर्चा करेंगे। इस कांफ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी वेलेंटिस कैंसर हॉस्पिटल मेरठ के डायरेक्टर डॉ अमित जैन ने बताया की अब ब्रेन ट्यूमर्स और ब्रेन कैंसर में काफी एडवांस हुए हैं जिससे अब बहुत अच्छे रिजल्ट्स आ रहे हैं अब हम जिनोमिक लेवल पर टेस्टिंग कर कर क्या इलाज करना है जिससे सिटी के इलाज हो यह हम कर पाते हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी रोल बहुत अच्छा आया है।
सर्जरी में डायग्नोसिस में और रेडिएशन में भी इन्हीं सब एडवांस को डिस्कस करने के लिए यह कॉन्फ्रेंस की जा रही है डॉक्टर राकेश जलाली जो अपोलो प्रोतों कैंसर सेंटर के डायरेक्टर हैं वह भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे उन्होंने भी बताया कि अब ब्रेन ट्यूमर्स में बहुत एडवांस हो गए हैं और अब बिना किसी साइड इफेक्ट के भी ट्रीटमेंट हो जाता है उन्हें बताया कि अब आधुनिक रेडिएशन थेरेपी टेक्निक्स जो आ गई है।

वह जैसे साइबर नाइफ उनसे बहुत सटीक इलाज हो जाता है और साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं इस कांफ्रेंस में नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट अमेरिका से डॉक्टर केनेथ एल्डापे वह एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर अमेरिका से डॉक्टर सुजीत प्रभु वी डॉक्टर विनय पुडुवाली न्यू यॉर्क एवं मियामी से डॉक्टर एलेन लेमिनेट ईयर डॉ अश्वत नारायण डॉ रूपेश कोटेचा ऑस्ट्रेलिया से डॉक्टर सुमन नाथन व अन्य देशों से भी कई विख्यात डॉक्टर इस कांफ्रेंस में आ रहे हैं।
11 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश निशांक पोखरियाल के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलन कर होगा।
इस कांफ्रेंस की ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डीआर मीनू गुप्ता ने बताया की यह उत्तराखंड में ब्रेन ट्यूमर्स के लिए पहले इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस है इससे देहरादून का नाम इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी ऊंचा होगा एवं राज्य में भविष्य में ऐसी और कांफ्रेंस करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
