उत्तराखंड में सवा लाख मतदाता बढ़े, पोलिंग स्टेशनों में भी हुआ इजाफा

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में सवा लाख मतदाता बढ़े, पोलिंग स्टेशनों में भी हुआ इजाफा

देहरादून।

उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े के तहत प्रदेश में एक लाख 28 हजार 277 मतदाता बढ़ गए हैं। प्रदेश में पांच नए मतदेय स्थल भी बनाए गए हैं।
प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई और उन्हें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 अक्तूबर 2024 तक पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 83 लाख 71 हजार 700 हो गई है। पहले यह संख्या 82 लाख 43 हजार 423 थी। प्रदेश में 242365 नए मतदाता पंजीकृत हुए, जबकि 114088 के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। 28 नवंबर तक मतदाता दावे एवं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि नामावली का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी 2025 को किया जाएगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *