*उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू रहा है। इस तीन दिवसीय सत्र में धामी सरकार 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी।*

खबर शेयर करें

गैरसैंण में विधानसभा सत्र आज से, सीएम धामी पहुंचे

गैरसैंण/ चमोली

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू रहा है। इस तीन दिवसीय सत्र में धामी सरकार 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी।
विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गैरसैंण पहुंच गए हैं। गैरसैंण हैलीपेड पर चमोली के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी कुछ देर बाद गैरसैंण पहुंच रही हैं। आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक और 6.30 बजे कार्यमंत्रणा की बैठक होगी।
गैरसैंण में मानसून सत्र को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के किए पुख्ता इंतजाम। मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक केएस नगन्याल, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार और सीओ प्रमोद शाह ने भराड़ीसैंड में सत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और जवानों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों और जवानों को विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *