चमोली
*एसडीएम अबरार अहमद के तत्वावधान में आयोजित हुआ पोखरी में सफाई अभियान*
एसडीएम अबरार अहमद ने दीपावली के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पंचायत व व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में साफ सफाई की गयी।
एसडीएम ने कहा कि बेहत्तर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता बनाये रखना आवश्यक है। ईओ बीना नेगी ने कहा कि नगर को साफ रखना उनका मुख्य उद्देश्य है, और उनके नगर के पर्यावरण मित्र लगातार स्वच्छता के प्रति गंभीर है। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति गंदगी करेगा , उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ चालान भी काटा जायेगा।
व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी प्रत्येक घरो में कूड़ादान दिए जाए। ताकि बस्तियों में भी गंदगी न हो। गृहणी पार्वती असवाल ने कहा कि पानी की निकासी की नालियों मे कूड़ा डालने वाले लोगो के खिलाफ भी कार्रवाई हो। वही जिनके शौचालयों सीवर पिट लीकेज हो रहे है।
उनको व्यवस्था बनवाने की कार्रवाई की जाए। तथा व्यवस्था न करने पर उचित कार्रवाई की जाय, अन्यथा बदबू से बीमारी फैलने का सख्त खतरा बना है। उन्होने कहा कि सड़को की सफाई सभी करते है। लेकिन सीवर पिटो से निकलने वाली गंदगी के प्रति कोई गंभीर नही है, और प्रदूषण फैल रहा है।
