कांग्रेसियों ने किया जमकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
गैरसैंण में विधानसभा के प्रवेश द्वार दिवालीखाल में कांग्रेसियों ने की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
देहरादून।
देहरादून में विधान सभा बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल के द्वारा पहाड़ियों को अपशब्द कहने व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला को फटकार लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर आज सूबे की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा के प्रवेश द्वार दिवालीखाल में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
मंगलवार को सूबे की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैण) पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी के पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता आगबबूला हो गए। और विधानसभा अध्यक्ष का विरोध करने भराड़ीसैण विधानसभा पहुंचने का प्रयास किया। इस दौरान पहले से भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें दिवालीखाल बैरियर पर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋतु खंडूरी गो बैक के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने कहा कि हमारा विरोध वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल द्वारा पहाड़ियों को अपशब्द कहे जाने को लेकर है। कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार विधानसभा सभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस विधायक के साथ किया गया कांग्रेस उसका भी विरोध करती है।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुंवर ने कहा कि भाजपा सरकार सत्र देहरादून में आयोजित कर रही है और आराम फरमाने गैरसैण पहुंच रही है। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के दौरान अपशब्द कहने पर प्रेम चन्द्र अग्रवाल पर कार्यवाही करने के बजाय पहाड़ के विधायक की आवाज दबाने का काम किया है।जिसको लेकर आज कांग्रेसी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
