केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कड़ी सुरक्षा के बीच लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी पहुंचे ।

खबर शेयर करें

मसूरी

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे मसूरी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कड़ी सुरक्षा के बीच लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी पहुंचे इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया गया।

12 बजे दोपहर निजी विमान से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पोलो ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचे इसके बाद वाहनों से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी
गए जहां पर उन्होंने भारतीय लोक सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया दिन के भोजन के बाद 3:15 पर गृहमंत्री देहरादून के लिए रवाना हुए।

इस दौरान जगह-जगह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी
इससे पूर्व देहरादून जॉली ग्रांट हवाई अड्डा पर पहुंचने पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत और अन्य गणमान्य लोगों ने भी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत किया


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *