गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सचिव पुरुषोतम  । चारधाम यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक ।

खबर शेयर करें

गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सचिव पुरुषोतम  ।

चारधाम यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक ।
उत्तरकाशी ।

 

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के नोडल अधिकारी  एवं सचिव उत्तराखंड शासन डॉ.बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने सोमवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गंगोत्री नेशनल हाईवे पर संकरी जगहों के चौड़ीकरण, सड़क मार्ग के डामरीकरण और सड़क सुरक्षा उपायों का बारीकी से निरीक्षण किया। सचिव ने गंगोत्री धाम एवं यात्रा पड़ावों पर पार्किंग व्यवस्था, बिजली,पानी,शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही,गंगोत्री धाम में स्नान घाटों को सुरक्षित व सुगम बनाने के साथ ही अन्य निर्माणाधीन कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने पर जोर दिया।    सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां व्यवस्थित रूप से पूर्ण की जाए,ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।  सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के कपाट खुलने के साथ ही तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होगी,जिससे वाहनों का दबाव भी बढ़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए,ठोस यात्रा प्लान बनाने के साथ ही प्रमुख यात्रा पड़ावों पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि तीर्थस्थल पर लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। इन कार्यों में स्नान घाटों का निर्माण,पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करना और विद्युत लाइनों की मरम्मत के साथ ही मंदिर आदि के सुरक्षात्मक कार्य शामिल है।
इससे पूर्व सचिव ने जिला मुख्यालय में होटल एसोसिएशन,टैक्सी,मैक्सी व बस यूनियन के पदाधिकारियों एवं गंगोत्री धाम में मंदिर समिति और चारधाम यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सचिव ने होटल एसोसिएशन,टैक्सी,मैक्सी व बस यूनियन के पदाधिकारियों से यात्रा को सरल,सुगम सफलतापूर्वक सम्पादन को लेकर सहयोग की अपेक्षा की।       इस दौरान एसपी सरिता डोबाल, बीआरओ कमांडर,एडीएम पीएल शाह,एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, सचिव मंदिर समिति सुरेश सेमवाल,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *