*गोपेश्वर महाविद्यालय में बुधवार को हिंदी विभाग द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।*

खबर शेयर करें

*गोपेश्वर/ चमोली*

*भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी ने पाया प्रथम स्थान*

गोपेश्वर महाविद्यालय में बुधवार को हिंदी विभाग द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भाषण का विषय “पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भारतीय समाज एवम राजनीति पर योगदान” निर्धारित किया गया। इस प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम, प्रदीप ने द्वितीय और काव्यांजलि ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

 

निर्णायक मंडल में डॉ डीएस नेगी, डॉ विनीता रावत, डॉ मनीष कुमार मिश्रा रहे। मंच संचालन डॉ दिकपाल कंडारी द्वारा किया गया। हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ भावना मेहरा द्वारा निर्णायकों, सभी प्रतिभागियों और उपस्थित श्रोताओं का धन्यवाद किया गया।

इस कार्यक्रम में डॉ संध्या, डॉ दिनेश पंवार और शिवानी सहित स्नातक और परास्नातक के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *