उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्व
देहरादून।
गोवर्धन पर्व पर उत्तराखंड में धूमधाम के साथ पशुपालकों ने विधि-विधान से गोवंश की पूजा-अर्चना की। गोवंश की पूजा कर सभी लोगों ने अपने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
आपको बता दें कि गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट या बली प्रतिपदा भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है और इस दिन दान इत्यादि का भी काफी महत्व है। राजधानी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक जोगेंदर पुंडीर ने कहा कि गोवर्धन पूजा में गौ-धन यानी गायों की पूजा की जाती है और गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि की पर्व और त्योहार खुशियों के पल होते हैं और हम अपनी अगली पीढ़ी को भी सकारात्मक संदेश देते हैं।
