गौचर के पास मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक व्यक्ति की मौत तथा दूसरा घायल*

खबर शेयर करें

*गौचर के पास मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक व्यक्ति की मौत तथा दूसरा घायल*

चमोली

यहां एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत और एक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति हरिद्वार से अपने गांव पुडियाड़ी जा रहे थे कि बीआरओ ग्रेफ आफिसर्स मेस गौचर के समीप मोड़ पर नीचे जा गिरे।
पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति सवार थे। जिनकी मोटरसाइकिल बीआरओ आफिसर्स मेस के पास सड़क से नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही तुरंत चौकी गोचर से पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंची तो ज्ञात हुआ की दो व्यक्ति जो कि गौचर की ओर से कर्णप्रयाग की तरफ जा रहे थे,बीआरओ ग्रिप ऑफिसर्स मेस के पास मोड होने पर सीधे सड़क के नीचे गिर गए। मोटर सवार दोनों व्यक्ति रोड से लगभग 20 मीटर नीचे गिरे।मौके पर पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को भी बुलाया गया पुलिस तथा एसडीआरएफ की मदद से दोनों व्यक्तियों को ऊपर निकल गया। दोनों व्यक्तियों में से एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में था दोनों व्यक्तियों को अस्पताल गोचर ले जाया गया। मोटरसाइकिल में सवार एक व्यक्ति 25 वर्षीय संतोष सिंह पुत्र सुमन सिंह निवासी ग्राम पुडियानी थाना कर्णप्रयाग की मृत्यु हो गई है। तथा दूसरा घायल 26 वर्षीय व्यक्ति कृष्णा नेगी पुत्र नरेन्द्र सिंह नेगी ग्राम पुडियानी थाना कर्णप्रयाग पर हल्की-फुल्की छोटे हैं। मृतक व्यक्ति का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *