गौचर में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सहित सभासदों को शपथ*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली
*उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संन्तोष कुमार पाण्डेय ने दिलाई गौचर में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सहित सभासदों को शपथ*
उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संतोष कुमार पाण्डेय ने नवनिर्वाचित नगरपालिका गौचर के अध्यक्ष संदीप नेगी सहित वार्ड के सभासदों को शपथ दिलाई गई। तथा निकाय की प्रगति के लिए कार्य करना का आह्वान किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप नेगी ने अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के लिए नगरपालिका क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि गौचर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। जल्द ही वोर्ड की बैठक आयोजित कर विकास संवंधित योजनाओं पर निर्णय लिया जाएगा। इससे पूर्व विभिन्न महिला व पुरुषों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभासदों को फूल मालाएं व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व प्रधानाध्यापिका अध्यक्ष महाराज सिंह लिंगवाल, धूमीलाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, रूद्रप्रयाग के पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस ईश्वर बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिकृष्ण भट्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश कनवासी, राकेश शैली, मनोज नेगी, ताजवर कनवासी, नरेन्द्र सिंह नेगी, अजय किशोर भंडारी, मदनलाल टम्टा, विपुल डिमरी, विनोद कनवासी, पूनम रावत, नव निर्वाचित सभासद और भारी संख्या में लोग मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *