गौचर में संस्कार द स्कूल को मिली माध्यमिक स्तर की संबद्धता।विद्यालय अध्यापक – शिक्षक संघ और विद्यालय परिवार में जताई खुशी

खबर शेयर करें

गौचर में संस्कार द स्कूल को मिली माध्यमिक स्तर की संबद्धता।विद्यालय अध्यापक – शिक्षक संघ और विद्यालय परिवार में जताई खुशी

चमोली

नगरपालिका क्षेत्र गौचर में संचालित संकार द स्कूल को माध्यमिक विद्यालय / हाईस्कूल नर्सरी से 10 वीं की संबद्धता मिल गई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अब हमारे विद्यालय संस्कार द स्कूल गौचर को शिक्षा विभाग द्वारा हाई स्कूल संचालन की संबद्धता प्राप्त हो गई है। विद्यालय के अध्यक्ष राजेश लिंगवाल, विद्यालय अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के ताजवर बिष्ट ने कहा कि शैक्षणिक स्तर उत्तम रहने से विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राऐं विभाग द्वारा आयोजित प्रतिभागी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विद्यालय को माध्यमिक स्तर की मान्यता प्राप्त होने पर विद्यालय के उपाध्यक्ष बिनीत चौधरी, सचिव दिगम्बर सिंह, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भंडारी, पीटीए उपाध्यक्ष विनोद कनवासी, पंकज भंडारी, श्रीमती पूनम चौधरी, गायत्री देवी, तथा सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती कविता काण्डपाल आदि ने खुशी जताते हुऐ विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और अधिक बेहतर बढ़ाने का भरोसा दिलाया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *