चमोली
*गौचर मेला स्मारिका समिति के संयोजक एंव सदस्यो की हुई बैठक*
राजकीय औद्योगिक विकास एंव सांस्कृतिक गौचर मेला -2024 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु “स्मारिका पत्रिका” प्रकाशन के सम्पादन के सम्बन्ध मे संयोजक डॉ बी एन खाली प्राचार्य डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली के दिशानिर्देशन मे एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमे स्मारिका प्रकाशन के सम्बन्ध मे विभिन्न बिन्दुओं पर विषयवार चर्चा की गयी ।
बैठक में संयोजक एंव सदस्यो ने पत्रिका प्रकाशन के सम्बन्ध मे अपने अपने विचार रखे। जिसमे माननीय मुख्यमन्त्री,माननीय विधायक एंव समस्त जनप्रतिनिधियो के सन्देश एवं लेख आमन्त्रित करने के लिए सर्वसम्मति व्यक्त की गयी। जिसमे मेले के ऐतिहासिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक स्वरूप , को पत्रिका के माध्यम से आमजनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जायेगा।
बैठक मे स्मारिका पत्रिका समिति के सदस्य डॉ एम एस कण्डारी, डॉ आर सी भट्ट, डॉ राधा रावत, डॉ कीर्तिराम डंगवाल, डॉ वी आर अंन्थवाल, श्री विनोद सिंह मटूडा खण्ड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग, डॉ कुशल भण्डारी प्रधानाचार्य रा इ का गौचर,डॉ सुमन ध्यानी शर्मा प्रधानाचार्य रा बा इ का गौचर, राजेन्द्र प्रसाद मैखुरी डाइट गौचर, संदीप त्यागी केन्द्रीय विधालय गौचर, श्री भुवन नौटियाल एडवोकेट कर्णप्रयाग सहित समस्त सदस्य मौजूद थे।
