*गौचर मेले से पूर्व नगर क्षेत्र सहित समीपवर्ती गांवों की मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो मेले का बहिष्कार व विरोध किया जायेगा*

खबर शेयर करें

*गौचर मेले से पूर्व नगर क्षेत्र सहित समीपवर्ती गांवों की मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो मेले का बहिष्कार व विरोध किया जायेगा*

चमोली

नगर क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों की विभिन्न मांगों को लेकर रामलीला मैदान गौचर में पिछले 37 दिनों से हों रहे धरना प्रदर्शन के बाद भी शासन प्रशासन स्तर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आन्दोलनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुऐ ऐतिहासिक गौचर मेले का बहिष्कार व विरोध करने के साथ इसी महीने के अन्त में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिसकी सूचना से जिलाधिकारी चमोली और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग को अवगत कराया जाएगा।
सोमवार को धरना प्रदर्शन स्थल पर हुई आन्दोलनकारियों की बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि गौचर में बने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में सीएचसी की स्थापना, मिनी स्टेडियम निर्माण, दोमंजिला पार्किंग निर्माण, पेयजल योजनाओं पर फिल्टर की लगाने, राजकीय पालीटेक्निक, राइका व राबाइका गौचर में रिक्त पड़े पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति, हवाई पट्टी के दोनों ओर काश्तकारों को काश्तकारी कार्यों को संपादित करने के लिए रास्ता निर्माण आदि मांगों को लेकर स्थानीय जनता पिछले 37 दिनों से क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अभी तक प्रशासन एवं शासन की ओर से कुछ भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि हाल ही में गौचर आगमन पर जिलाधिकारी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया था कि जिला स्तरीय समस्याओं का निराकरण यही से हो जाएगा और शासन स्तर की समस्याओं को शासन को भेजा जाएगा। आज ज्ञापन दिये 23 दिन हो गये लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी गौचर के नेतृत्व में हो रहे धरना प्रदर्शन में नगर क्षेत्र गौचर से जुडे गावों रानीगढ पट्टी,सारी, बिजराकोट, दसझूला क्षेत्र रानौ, क्वीठी, काण्डा, तोली, गैलुग, बमोथ, सूगी, करछूना, कुमेडा, गडूना, सरमोला, आदि की बिभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु सभी गांवों का समर्थन आन्दोलन को प्राप्त हो रहा है। जबकि पूर्व अभी तक जिला व्यापार मण्डल, नगर व्यापार मण्डल, पूर्व अधिकारी – कर्मचारी सगठन, गायत्री परिवार आदि अपना समर्थन जायज मांगों के निराकरण हेतु दे चुके हैं।
धरना प्रदर्शन स्थल पर हुई बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस नगर महामंत्री मनोज नेगी, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सन्दीप नेगी, जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी, नगर महामंत्री महाबीर नेगी, मां कालिंका मन्दिर समिति के अध्यक्ष जगदीश कनवासी, कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष मदन लाल टमटा, गजपाल सिंह नेगी, रघुनाथ सिह बिष्ट, जिला महामंत्री हरीश कुमार, बच्ची लाल, सेवादल प्रदेश महासचिव सुनील शाह, पूर्व सभासद ताजबर कनवासी,भूपेन्द्र नेगी, गौरव कपूर, सूबेदार राजेन्द्र नेगी, राजेन्द्र आर्य, बिनोद कुमार, दिनेश लाल, उपासना बिष्ट, संगीता बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, मंजू खत्री, भवानी लाल, सूबेदार जीत सिंह बिष्ट, कैप्टेन प्रताप सिंह खत्री, सूबेदार रघुनाथ सिंह बिष्ट, मनबर सिंह नेगी, पंकज नेगी, रणजीत सिंह रावत, शिवलाल भारती, सूर सिंह नेगी, लक्षमण पटवाल, बिजय राज, रणजीत सिंह रावत, भरत सिंह नेगी, जिला महामंत्री सन्दीप कुमार, मण्डलम अध्यक्ष राकेश शैली, महेश चन्द्र, जिला‌ महामंत्री हरीश नयाल, दिनेश बर्तवाल, एस सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम एल राज, मोहन लाल आदि आन्दोलनकारी मौजूद रहे


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *