चमोली
*ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून लगायेगा विकासखंड पोखरी के बमोथ गांव में 14 अक्टूबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर*
ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून द्वारा 14 अक्टूबर को विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत बमोथ में सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह खत्री के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुऐ पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह खत्री ने बताया कि 14 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बमोथ के पंचायत भवन में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें नेत्र रोग, हड्डी रोग परामर्श, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सामान्य रोग एवं जांच परामर्श, मुफ्त बीपी, रैंडम शुगर के साथ मुफ्त सामान्य औषधि की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर प्रातः नौ बजे से दोपहर दो बजे तक पंचायत भवन बमोथ में संपन्न होगा। जिन रोगियों के पास अपनी पुरानी जांच की रिपोर्ट हो तो उसे भी अपने साथ शिविर में लेते आयें।
