चमोली
*ग्राम पंचायत बमोथ में महिला मंगल दल का हुआ गठन , दीपा नेगी बनी अध्यक्ष*
विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में महिला मंगल दल का गठन करते हुऐ सर्व सहमति से दीपा नेगी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जबकि सचिव पद पर ऊषा देवी भट्ट और कोषाध्यक्ष पद पर रजनी लखेड़ा का चयन किया गया।
ग्राम प्रधान पूनम देवी रावत व पूर्व प्रधान प्रकाश रावत की देखरेख में संपन्न हुई इस बैठक में उपस्थित भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने महिला मंगल दल का कार्यकाल समाप्त होने पर महिला मंगल दल का नया गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दीपा नेगी को अध्यक्ष, ऊषा देवी भट्ट को सचिव और रजनी लखेड़ा को कोषाध्यक्ष पद के लिऐ निर्वाचित किया गया है। पूर्व अध्यक्ष गुड्डी देवी रावत ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिये सर्वसम्मति से सुषमा देवी, प्रेमलता देवी, ईशा देवी, मुन्नी देवी, सरस्वती देवी पन्त, राजेश्वरी देवी, हेमा पन्त नामित किये गये।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष गुड्डी देवी रावत, राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी , विजय लक्ष्मी देवी, शकुंतला देवी, किरन देवी, विमला देवी, देवकी देवी, राधा देवी, राखी गैरोला, निशा लखेड़ा, रीना देवी ठाकुर, किरन देवी, आरती देवी,कुसुम देवी, सुमन देवी , पूजा देवी, राजेश्वरी देवी, सुमेदा देवी , काश्मीरा देवी, राजमती देवी, सतेश्वरी देवी, गिरजा देवी, भागीरथी देवी, शकुंतला देवी, कृष्णा देवी, दमयंती देवी, हेमलता देवी आदि मौजूद रहीं।
