*घर के पास खेत में घास काट रही महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल किया है। महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।*

खबर शेयर करें

नारायणबगड़।

घर के पास खेत में घास काट रही महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल किया है। महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


प्रखंड के दूरस्थ गांव गड़कोट में शनिवार दोपहर को गांव की जमोती देवी(56)पत्नी रामसिंह अपने खेत में घास काट रही थी कि अचानक उनपर बंदरों ने हमला कर दिया। महिला के चिखने-चिल्लाने पर गांव के लोगों ने शोर मचाया तो बंदर भाग गए।इस हमले में महिला का सिर बुरी तरह जख्मी हुआ है।

 

जख्मी हालत में महिला का पुत्र हरीश, गांव के प्रकाश सिंह, कर्णसिंह आदि गांव वाले नारायणबगड़ अस्पताल लाए। अस्पताल में डा.आदित्य कुमार, फार्मासिस्ट जगजीत सिंह नेगी ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *