कोलकाता में रेजिडेंट महिला चिकित्सक के साथ भी घटना को लेकर जिले भर के अस्पतालों में आज ओपीडी सेवाएं रही बन्द
चमोली
कोलकाता में रेजिडेंट महिला चिकित्सक के साथ भी घटना को लेकर जिले भर के अस्पतालों में आज ओपीडी सेवाएं बन्द रही। प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में ओपीडी सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद रही। कोलकाता में भी घटना को लेकर नर्सिंग संगठन,डिप्लोमा फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, मिनिस्टर कर्मचारियों ने भी ने भी अपना समर्थन दिया।

ओपीडी सेवाएं बंद होने के चलते दूर दराज से आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। सुबह से ही लोगअपना चेकअप करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे लेकिन ओपीडी सेवाएं बंद रहने के चलते उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हालांकि इस दौरान इमरजेंसी की सेवाएं चलती रही।
वहीं प्राथमिक सेवा केंद्र चमोली में भी उपरोक्त घटना को लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार रहा। इस अवसर पर डॉक्टर अनुराग धनिक, डॉक्टर अमित जैन ,डॉक्टर यशोदा पाल, डॉक्टर अश्विन ,डॉक्टर रश्मि पुरोहित सहित तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।
