बुलेरो वाहन दुर्घटना में चालक की मौत ।
उत्तरकाशी
चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर बुलेरो बहादुर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई ।
आपदा प्रबंधन विभाग उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर समय प्रातः लगभग 06:00 बजे एक बुलेरो वाहन स्थान कसलाना के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गयी । जिसमें वाहन चालक रघुवीर सिंह पुत्र ज्वार सिंह, उम्र 35 वर्ष, मृतक होना बताया जा रहा है राजस्व/पुलिस/SDRF टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। गया। टीम घटना स्थल पर पहुँचने पर टीमों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त वाहन में वाहन चालक सवार था जिसकी घटना स्थल पर मृत्यु हुई है। शव को खाई से निकालकर शव का पंचनामा / पोस्टमार्टम आदि कार्यवाही हेतु सी०एच०सी०, नौगांव में लाया जा रहा है।
