जखोली के टाट गांव में महिलाओ को आरसेटी ने दिया 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण
ऊखीमठ
एसबीआई आरसेटी रूद्रप्रयाग द्वारा उखीमठ विकासखंड के ग्राम पंचायत टाट जखोली में आयोजित 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में, 25 ग्रामीण महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

यह प्रशिक्षण 03 नवंबर से प्रारंभ होकर 12 नवंबर 2025 तक संचालित किया गया प्रशिक्षण में 25 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया, जिन्होनें बड़े उत्साह और रुचि के साथ मशरूम उत्पादन की तकनीक सीख रही हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की सम्पूर्ण प्रक्रिया जैसे बीज की तैयारी, माध्यम (सब्सट्रेट) तैयार करना, तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण, रख-रखाव, पैकिंग, भंडारण तथा विपणन से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारियाँ दी जा रही हैं। इस कार्यक्रम में उद्यमिता विकास कार्यक्रम (म्क्च्) से संबंधित विषयों की जानकारी संस्थान के प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्तवाल द्वारा दी गयी है,

साथ ही मशरूम उत्पादन से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण प्रशिक्षिका मेघा रावत द्वारा प्रदान किया गया है। संस्थान द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों पहलुओं से मशरूम उत्पादन की सम्पूर्ण प्रक्रिया से परिचित करवाया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार का भ्रमण किया गया जहां पर डॉ0 अंशुल द्वारा मशरूम युनिट भ्रमण के दौरान भारत में पाये जाने वाल विभिन्न प्रकार के खाद्य एवं औषधीय मशरूम के बारें कई महत्वपूर्ण जानकारियां महिलाओ को दी वही डॉ निवेदिता द्वारा मशरूम के मूल्य संवधर्नन के बारे जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण का मूल्यांकन राष्ट्रीय श्रेष्ठता केंद्र बैगलुरू की मुल्यांकन टीम द्वारा किया गया जिसमें सभी प्रतिभागी सफल रहें।

वहीं प्रशिक्षण के दौरान जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अनुप सिंह द्वारा भी महिलओं को बैंकिग वित्तीय प्रबन्धन की जानकारी दी गयी। समापन अवसर आरसेटी रुद्रप्रयाग के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगा। वहीं उन्हांेनेे कहा कि कोई भी महिला यदि बडे़ स्तर पर मशरूम यूनिट स्थापित करती है तो संस्थान विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें ऋण उपलब्ध करवानें में उनकी हर सम्भव मदद् करेंगा। समापन अवसर खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 विजय सिंह नेगी ने प्रतिभागियों से कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत वे स्वयं का मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करें। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन एक लाभप्रद एवं टिकाऊ व्यवसाय है, जो कम पूंजी में अधिक आमदनी का अवसर प्रदान करता है।

वहीं उन्होनें कहा कि वर्तमान समय पर समूह के माध्यम से स्वरोजगार का कार्य करनें के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की अनुुदान वाली योजना है। जिसका फायदा उठाकार वह खुद को आत्मनिर्भर बना सकती है। समापन अवसर पर ग्राम प्रधान हयात ंिसहं कण्डारी, गावं के सामजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधानाचार्य शिशपाल सिंह रावत , आइ0पी0आर0पी0, दिनेश्वरी देवी सहित प्रशिक्षण ले रही मीना, रेखा देवी विजेश्वरी अंजली, कुसुम देवी, कविता देवी , सुशीला देवी , दिप्ती देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, काजल , पल्लवी, रविना, सलोचना देवी, प्रियंका देवी सुनीता देवी , मीता देवी , दिव्या, अमीषा, उमा देवी , पार्वती देवी आरती देवी, प्रीति देवी, उपस्थित रहें।
