जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 592 मतदेय स्थलों एवं समस्त महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों, आईटीआई कालेजों में विशेष शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें

चमोली

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का 01 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करने हेतु 09 व 10 नवम्बर तथा 23 व 24 नवम्बर को जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 592 मतदेय स्थलों एवं समस्त महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों, आईटीआई कालेजों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके परिवार को कोई सदस्य 01 जनवरी को 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो या कर रहा है। तो वह उक्त तिथियों में अपने परिवार के ऐसे अर्ह सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु प्रारूप 06 में सही प्रविष्टि दर्ज कर अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास जमा कर दें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *