जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करते हुऐ प्राथमिक वर्ग के शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता में राहत दिये जाने की मांग की*

खबर शेयर करें

*जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करते हुऐ प्राथमिक वर्ग के शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता में राहत दिये जाने की मांग की*

चमोली
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ (पू.मा) जनपद चमोली ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करते हुऐ प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के फैसले जिसके तहत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक अध्यापनरत्त सभी प्राथमिक वर्ग के शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने वाले आदेश में राहत दिलाऐ जाने की मांग की गई है। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में यह विज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया है।
इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल (पू. मा.) शिक्षक संघ जनपद चमोली ने उत्तराखंड सरकार द्वारा केबिनेट बैठक में इस बाबत सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका लगाऐ जाने के निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सती, जिला मंत्री विक्रम गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजूषा पुंडीर, संरक्षक रूद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष सर्वेश्वर सिमल्टी, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री यशपाल बुटोला, दशोली ब्लाक अध्यक्ष शेर सिंह परमार, कोषाध्यक्ष बैसाख सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा विनोद बैशाली, पोखरी ब्लाक कोषाध्यक्ष कमलेश सती, नन्दा नगर (घाट) ब्लाक मंत्री शैलेन्द्र पुंडीर, दशोली ब्लाक से वीरेन्द्र नेगी, हरीश नेगी, जयपाल आर्य एवं प्रवोध डिमरी मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *