झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार संग पहुंचे केदारनाथ धाम, बाबा केदार के किए दर्शन।
रुद्रप्रयाग।
श्री केदारनाथ धाम पहुँचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन किये।
आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सुबह ठीक 8 बजकर 5 मिनट पर हेलीकॉप्टर से केदारनाथ हेलीपैड पहुँचे, मुख्यमंत्री अपने पूरे परिवार के साथ बाबा केदार के मंदिर परिसर में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और बाबा केदार से आशीर्वाद लिया।
केदारनाथ पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और आस-पास की घाटी में फैले हिमालयी सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरे इस तीर्थस्थल की दिव्यता और भव्यता ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को अभिभूत कर दिया।
