टी एच डी सी ने किया परियोजना ड्राफ्ट ट्यूब स्थापना का शुभारंभ
गोपेश्वर/ चमोली
टी एच डी सी विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में ड्राफ्ट ट्यूब की स्थापना के कार्य का शुभारंभ किया गया।
टी एच डी सी इंडिया लिमिटेड ने अपने 444 मेगावाट विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। 6 सितंबर, 2024 को, पावरहाउस के यूनिट-I में ड्राफ्ट ट्यूब की स्थापना की कार्य का शुभारंभ किया गया, जो परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें अजय वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) जे.एस. बिष्ट, अपर महाप्रबंधक-प्रभारी (मैकेनिकल, सामा. एवं पर्या.) के.पी. सिंह, अपर महाप्रबंधक-प्रभारी (टीबीएम) पी.एस. रावत, अपर महाप्रबंधक-प्रभारी (पावरहाउस) अरुण कुमार, अपर महाप्रबंधक (विद्युत एवं संचार) ए.के. श्रीवास्तव, अपर
महाप्रबंधक (वित्त) पप्पन मिश्रा, उप महाप्रबंधक (बीएचईएल) वी.डी. भट्ट, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर एंड ए) अनिल नौटियाल, वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत एवं संचार) और हरदीप सिंह, साइट इंचार्ज (शिवालिक हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड) समेत टीएचडीसी और बीएचईएल के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे। अजय वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए इलेक्ट्रो मैकेनिकल विभाग की टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने हाइड्रोपावर प्लांट के टर्बाइनों के कुशल संचालन में ड्राफ्ट ट्यूब की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

ड्राफ्ट ट्यूब टरबाइन ब्लेड से गुजरने वाले पानी को वापस नदी में प्रवाहित करने के साथ-साथ दबाव बनाए रखने और ऊर्जा की पुनः प्राप्ति में मदद करता है. इसकी स्थापना पावर जनरेशन प्रक्रिया की समग्र कार्यक्षमता और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आगे बताया कि ड्राफ्ट ट्यूब इंस्टालेशन की शुरुआत यूनिट-I के मैकेनिकल कार्यों की पूर्णता और उसके कमीशनिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो परियोजना को उसकी पूर्ण परिचालन क्षमता की ओर ले जा रहा है।

उन्होंने कहा, कि “यूनिट-I में ड्राफ्ट ट्यूब की सफल स्थापना इस बात को प्रमाणित करती है कि वीपीएचईपी को समय पर पूरा करने और उच्चतम स्तर की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह मील का पत्थर हमारी टीम और भागीदारों की समर्पित मेहनत का परिणाम है, जो इस महत्वपूर्ण परियोजना की राष्ट्र को समर्पित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
परियोजना की निरंतर प्रगति के साथ, 444 मेगावाट वीपीएचईपी देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और स्वच्छ, नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

टी एच डी सी आईं एल अपने वी पी एच ई पी परियोजना को समय पर और कुशलता से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे भारत के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को और मजबूत किया जा सके और राष्ट्रीय ऊर्जा मांगों को पूरा किया जा सके।
