*टैगोर इंटर कालेज विनायकधार पोखरी का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न हुआ*
चमोली
टैगोर इंटरमीडिएट कालेज विनायकधार- पोखरी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ सम्पन्न हुआ ।
मंगलवार को समापन समारोह के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित करने के बाद कहा कि सीमित संसाधनों के बाबजूद भी हमारे शिक्षकगण दुर्गम क्षेत्रों में भी छात्र छात्राओं को गुणवतापूरक शिक्षा देकर उन्हें तरासने का कार्य कर रहे हैं। जो आगे चलकर बडी बडी सरकारी सेवाओं में जाकर समाज और राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। जिसकी बदौलत टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी आज इंटरमीडिएट कालेज के रुप मे प्रोन्नत हो गया है जो खुशी की बात है । उन्होने कहा कि निश्चित ही इस प्रकार के उच्च गुंणवत्तायुक्त शिक्षण संस्थान पहाड़ों से पलायन रोकने में मददगार होगे । भट्ट ने कहा कि परिवार बच्चों की प्रथम पाठशाला और माता प्रथम शिक्षिका होती है। जहां से उन्हें अच्छे संस्कार दिये जाते हैं ।वहीं विद्यालय से समाज में कैसे उठना ,बैठना चलना और बोलना के संस्कार दिये जाते हैं जिससे आगे चलकर वे अपने
भविष्य के लिए रास्ता निर्धारित करते हैं । दुनिया में केवल अध्यापको को अपने विधार्थियों की तरक्की से प्रसन्नता होती है । राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने कालेज में कक्ष निर्माण सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए अपनी सांसद निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा कि शिक्षा से ही उत्कृष्ट समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयक पंत ने कहा कि छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया है। आगे चलकर ये छात्र छात्राएं समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन करेंगे ।
इस अवसर पर छात्राओ ने स्वागत गीत, मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम, सरस्वती वंदना वर दे वीणा वादिनी वर दे, पिंगली साड़ी में भली लगदी, मुखडी गुलाबी, ले भूजी जाला चूडा, हम उत्तराखंडी छन, जख देवतो का संग , सहित तमाम लोक गीतों और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां के साथ पुलवामा आतकी घटना पर नाटक और जीतू बगड्वाल नृत्य की प्रस्तुति दी ।
इस अवसर पर कालेज प्रंबधक अजय जोशी, पीटीए अध्यक्ष बीरेंद्र पाल सिंह भण्डारी, प्रधानाचार्य जयकृत रावत, बर्तवाल ,, डा, मातबर रावत, दिगपाल नेगी, अवधेश रावत, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, जितेन्द्र सती , रमेश चौधरी, पुष्पा चौधरी, कुवर सिंह चौधरी, रामेश्वर त्रिपाठी, डाक्टर तारादत्त पुरोहित राकेश बासकडी, ललित मिश्रा, अमर सिंह रावत, अजना रावत, हरीश पत, राकेश पुरोहित, दिगम्बर बर्तवाल, सज्जन नेगी अजना रावत, सुभाष नेगी, विमला पत, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत, पकज पुरोहित, शिव प्रसाद, विजय कुमार, सतीश नेगी, विनय पुरोहित, रचना असवाल, साक्षी थपलियाल सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक, अध्यापक अध्यापिकाएं तथा छात्र छात्राएं मौजूद थे। मच संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया ।
