तलवाड़ी को आदर्श ग्राम बनाने को लेकर समीति का गठन, विवेक रावत बने अध्यक्ष।

खबर शेयर करें

तलवाड़ी को आदर्श ग्राम बनाने को लेकर समीति का गठन, विवेक रावत बने अध्यक्ष।

 

थराली/ चमोली

 

विलीवर हेज टेक फाउंडेशन की ओर से पंचयात भवन तलवाड़ी मे ग्राम प्रधान दीपा देवी की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे तलवाड़ी स्टेट के राजस्व ग्राम गुडम स्टेट, जंख्यानी स्टेट, हरतोली स्टेट फ्री सेम्पल स्टेट की महीला मगल दल युवक मगल दलों जनप्रतिनिधियो, व्यापार संघ तलवाड़ी के प्रबुद्धजनों से तलवाड़ी स्टेट को आदर्श ग्राम बनाने गांव की समस्याओ को लेकर एक समीति का गठन किया गया जिसमे विवेक रावत को अध्यक्ष, कुंदन बोरा, सोनी बोरा, संगीता बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट, भाष्कर जोशी, हिमत सिंह बिष्ट को सदस्य चुना गया इस मोके विलीवर हेज टेक फाउंडेशन की संस्थापक कंचन रावत ने क्षेत्र के विकास मे सबको एक जुट हो कर ओर तलवाड़ी स्टेट को आदर्श ग्राम बनाने को लेकर सस्था द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया उन्होंने आगामी पांच वर्षो मे तलवाड़ी स्टेट को उत्तराखंड का सबसे आदर्श ग्राम बनाने को सबके सहयोग की अपेक्षा की है पूर्व व्यायाम अद्यापक महिपाल सिंह बिष्ट ने आगामी पंचायत चुनाव मे ग्राम सभा ने निर्विरोध प्रधान चुनने की सलाह दी, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फरस्वाण ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए क्षेत्र के विकास में संघर्ष करने के साथ पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मोके पर सस्थापक कंचन रावत, अवतार सिंह बिष्ट, सोनी बोरा,प्रधान दीपा देवी,पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह मेहरा, पूर्व व्यायाम अध्यापक महिपाल सिंह बिष्ट, सुबदार कुंवर सिंह, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फस्वाण,आनंद सिंह बिष्ट, खिलाप सिंह रावत मेजर ,पूर्व प्रबधक बलवंत सिंह रावत, पूर्व फारेस्टर कुंदन सिंह बोरा, लक्ष्मण बोरा,विक्की रावत संगीता बिष्ट दर्शन सिंह रावत, हिमत सिंह बिष्ट सुभम चौहान आदि उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *