तहसील परिसर थराली में बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।
चमोली
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत तहसील परिसर थराली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य केम्प का आयोजन किया गया i जिसका उद्देश्य नारी को स्वस्थ बनाकर परिवार और समाज को सशक्त करना था।

स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा वीरवार को विकासखंड थराली के तहसील परिसर में महिलाओं एवं दिव्यांग जनों हेतु मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ शिविर का सुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख राजेश चौहान,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वैष्णव कृष्णा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मितेश ने दीप प्रज्वलित कर किया।
स्वास्थ्य शिविर में 416 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां बाटी गई। स्वास्थ्य शिविर में कुल 88 शल्यक रोग, 160 अस्थि रोग , 31 नाक कान गला , 45 नेत्र, 18 दंत रोग, 137 फिजिशियन, महिला रोग एवं गैर संचारी रोगो का स्क्रीनिंग किया गया। 26एक्स-रे, 160 रक्त जांच की गई।स्वास्थ्य शिविर मे 17 लाभार्थीयों का आयुष्मान कार्ड, 13 विकलांग प्रमाण पत्र बनाये गये।शिविर में अस्थि

रोग विशेषज्ञ डॉ0 अशोक गुप्ता, फिजिशियन डॉ जयजीत गुहा, ईएनटी सर्जन डॉ0 इंदिरा आर्य , सर्जन डॉ कुश एरन, डेंटल सर्जन डॉ ऐश्वर्या, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित टम्टा , डॉ नवनीत, डॉ मितेश, डॉ प्रीति, डॉ रिया घिल्डियाल, डॉ अमित रुद्रा, डॉ हेम बिष्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल देवराडी, गुरमीत,रुचिका सिंह, फार्मेसी अधिकारी मदन गुसाई, ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी परवीन नेगी,ब्लॉक अकाउंट मैनेजर कुसुम लता, इवोल्यूशन ऑफिसर मानसिक रोग राजवीर कुंवर, एक्स-रे टेक्निशियन नीरज सती, योगेंद्र रावत आशा सुपरवाइजर रिचा, कमला, उषा, आशा कार्यकर्ता कौशल्या, पुष्पा,गोविंदी, धनुली, आशा आदि मौजूद रहे
