थराली ब्लॉक की दो दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, 200 मीटर दौड़ में हिमांशु,पलक,देवेश, बबली प्रथम रहे।
थराली/ चमोली
थराली ब्लॉक की दो दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी के खेल मैदान में शुरू हो गई है । शुभारंभ के मौके पर छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

रविवार को थराली ब्लॉक की दो दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कविता देवी विशिष्ट अतिथि बाला दत्त कुनियाल प्रधानाचार्य पीएम श्री इंटर कॉलेज ग्वालदम तथा पूर्व व्यायाम शिक्षक महिपाल सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न संकुलों का प्रतिनिधित्व कर रहे छात्र खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यहां जीत से अधिक महत्व प्रतिभाग का होता है।
शुभारंभ के मौके पर विभिन्न संकुलों की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से लोगों का मन मोहा। खेल प्रतिस्पर्द्धाओं में विभिन्न संकुलों का प्रतिनिधित्व कर रहे छात्र/छात्राएं खूब दमखम दिखा रहे है। मार्च पास्ट में थराली प्रथम, बुरसोल द्वितीय,लोल्टी तृतीय रहे पहले दिन 200 मी दौड़ फाइनल प्राथमिक वर्ग बालक हिमाशूं प्रथम कुराड़,पवन मदरलैंड द्वितीय ,200मी प्राथमिक बालिका मे
पलक लोल्टी प्रथम,अनामिका गेरुड़ द्वितीय, 200 मीटर जूनियर वर्ग बालक मे देवेश कुमार प्रथम कुराड़,
करन कुमार द्वितीय कुराड़,200मीटर बालिका जूनियर मे बबली घनियाल प्रथम,लवली कुराड़ द्वितीय, कबड्डी प्राथमिक वर्ग बालक मे

थराली प्रथम ,तलवाड़ी द्वितीय।कबड्ड़ी प्राथमिक बालिका मे थराली प्रथम,कुराड़ द्वितीय ,हिंदी सुलेख जूनियर मे कु अनामिका देवराडी राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूना प्रथम मोहित देवराड़ी द्वितीय सूना,अंग्रेजी सुलेख जूनियर अरनव स्कॉलर्स अकैडमी प्रथम,अनामिका जूनियर सूना द्वितीय, मानचित्र जूनियर मे लक्स कुमार प्रथम तलवाड़ी,अमन पुरोहित सूना द्वितीय , कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में थराली प्रथम,हिंदी सुलेख प्राथमिक मे दिब्यिशी प्रथम डूंगरी,परिध आदर्श थराली द्वितीय ,अंग्रेजी सुलेख मे श्रृषिटी डूंगरी प्रथम सताश्री गुड़म द्वितीय, इस मोके पर ब्लॉक समन्यवक आर एस बिष्ट, न्याय पंचायत समन्यवक रणजीत गुसाई, अनुसूया प्रसाद देवराडी,ब्लॉक समन्यवक आरएस बिष्ट, प्रताप राम सोरियाल, महेश देवराड़ी,सुशील मिश्रा, पंकज पुरोहित, उमेश सती, अवतार सिंह रावत, हरेंद्र बाखंडी,आशा गुसाई,इंद्रपाल सिंह,बलवंत राम शिवानी, फील्ड मार्शल नरेश कुमार,मंजू पागती,किरण पुरोहित, सुदर्शन सिंह पिमोली, धीरेन्द्र सिंह भंडारी, जयवीर सिंह, पूनम पुंडीर, देवकी रावत,किरन सैंजवाल,जेषठापाल,सतीस जोशी,हरपाल फर्स्वाण आदि मौजूद थे।
