चमोली जिले में इन दिनों भारी बारिश के बीच सड़कों के खुलने बंद होने का सिलसिला जारी है।
लगातार हो रही बारिश ने सड़कों को खोलने के काम में लगी कार्यदायी संस्थाओं की मुश्किलें भी बढ़ा दी है।
चमोली
सोमवार को दशोली विकास खंड के कुहेड, मैठाणा, मथरपाल धारकोट मोटर मार्ग गैस गोदाम के ऊपर, गरमथा तोक के समीप, धारकोट सहित कई जगहों पर अवरूद्ध हुई है।

रोज की तरह क्षेत्र के वाहन सुबह रोजमरा के काम के लिए घर से निकले तो गैस गोदाम के ऊपर सड़क पर भारी मलवा को देख वाहन जस के तस खडे हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफ़ी दिक्क़तों का समाना करना पड़ रहा है।
