*देहरादून के आरटीओ कार्यालय में संभागीय परिवहन प्राधिकरण देहरादून संभाग की बैठक हुई आयोजित।*

खबर शेयर करें

*देहरादून के आरटीओ कार्यालय में संभागीय परिवहन प्राधिकरण देहरादून संभाग की बैठक हुई आयोजित।*

देहरादून

देहरादून के आरटीओ कार्यालय में संभागीय परिवहन प्राधिकरण देहरादून संभाग की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने की। जिसमें 6 से 7 एजेंडा पर एसएसपी अजय सिंह , जिलाधिकारी सविन बंसल और आरटीओ सुनील शर्मा समेत कई आलाधिकार्यों ने चर्चा की, बैठक का मुख्य एजेंडा पर्यावरण संरक्षण भी रहा,जिसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विक्रम और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सीएनजी पर कन्वर्ट करने पर सब्सिडी देने पर बड़े पैमाने पर जोर दिया जाएगा। स्टेट ऑथोरिटी द्वारा पत्र के माध्यम से रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी के परमिट को लेकर ऑर्डर दिया गया । कई रूट्स के एक्सटेंशन को लेकर भी फैसला लिया गया । बस स्टैंड की बढ़ोतरी और उनकी देख रेख का भी इस दौरान विशेष रूप से ध्यान रखा गया। गढ़वाल कमिश्नर ने बताया मसूरी के लिए अब शटल सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी जिससे सीजन के दौरान मसूरी में ट्रैफिक की समस्या से निजाद पाया जाएगा । वही आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस द्वारा हरिद्वार और देहरादून में ई-रिक्शा को बेहतर संचालन करने के लिए हर 15 दिन बाद संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इन एजेंडों की समीक्षा भी समय समय पर की जाएगी , जिससे प्रभाव रूप से इन निर्देशों पर कारवाई की जा सके।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *