गांधी शिल्प बाज़ार का हुआ शुभारंभ
देहरादून।
देहरादून हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक स्थित गांधी शिल्प बाज़ार का शुभारंभ किया गया।
शनिवार क़ो मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शिल्प बाज़ार का उद्घाटन कर देशी हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
शिल्प बाज़ार कौशल्या ग्रामोद्योग संस्थान, रूड़की (जिला हरिद्वार) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है तथा भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय द्वारा प्रायोजित है।
गांधी शिल्प बाज़ार का आयोजन15 से 24 सितम्बर 2025 तक हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक, देहरादून में किया जा रहा है। दस दिवसीय इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग सौ से अधिक शिल्पकार अपनी उत्कृष्ट हस्तनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं बिक्री कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि भारत की प्रगति तभी संभव है जब हम अपनी जड़ों और परंपराओं को सम्मान दें। हस्तशिल्प न केवल शिल्पियों के जीवन-यापन का साधन है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर की पहचान भी है।
इस अवसर पर वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक (विकास आयुक्त, हस्तशिल्प) नलिन राय भी उपस्थित रहे। उनके साथ सामाजिक व प्रशासनिक क्षेत्र के कई लोगों राहुल त्यागी, राम त्यागी, श्विपिन कुमार, पवन धुलिया राजकुमार धनकर, शालू त्यागी आदि शिल्पकारों को प्रोत्साहन प्रदान किया।
सहायक निदेशक नलिन राय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शिल्प उद्योग को सीधा बाज़ार मिलता है, जिससे शिल्पकारों की आय में वृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सकारात्मक कदम सुनिश्चित होता है।
नागरिकों से अपील।
