* दो लेपर्ड की खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार*

खबर शेयर करें

दो लेपर्ड की खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून।

देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी के मामले आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के उत्तराकाशी जनपद के पुरोला थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक तस्कर को 2 लेपर्ट की खालों के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं एसटीएफ एसपी चंद्रमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखंड एसटीएफ को WCCB दिल्ली से सूचना प्राप्त हुई थी कि पुरोला उत्तरकाशी क्षेत्र में वन्य जीव जंतुओं के अंगो तथा खाल की अवैध तस्करी हो रही है। जिसके बाद एसटीएफ ने ब्रजमोहन नमक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो की उत्तरकाशी का ही रहने बाला था । जिसके कब्जे से 2 लेपर्ट की खाल जिसकी लंबाई 6 फीट तथा 8 फीट पाई गई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *