स्कूटी से छोटे वाहन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत । महिला घायल ।
उत्तरकाशी
तहसील डुण्डा के अंतर्गत धनारी मोटर मार्ग उदालका बैंड के पास स्कूटी वाहन एवं एक अज्ञात छोटे वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिसके कारण स्कूटी पर दो सवार दुर्गा प्रसाद भट्ट पुत्र दत्तात्रेय प्रसाद भट्ट ग्राम भटवाड़ी धनारी उम्र 67 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ।
जबकिमाला देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद भट्ट ग्राम भटवाड़ी धनारी उम्र 63 वर्ष घायल हो गई। दोनों पति-पत्नी बताई जा रहे हैं । पुलिस टीम एवं 108 एम्बुलेंस सेवा घटनास्थल पर पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल पहुचाया गया । जहां पर घायल महिला का इलाज किया जा रहा है ।
