नए साल के आवागमन पर आरटीओ विभाग देहरादून अलर्ट

खबर शेयर करें

नए साल के आवागमन पर आरटीओ विभाग देहरादून अलर्ट

देहरादून।

नए साल की आवागमन पर आरटीओ विभाग पूरी तरह से अलर्ट दिखता नजर आ रहा है। 31 दिसंबर और नए साल को देखते हुए आरटीओ के कर्मचारी तथा अधिकारी द्वारा जगह जगह चैकिंग की जा रही है। ताकि नए साल के जश्न मनाने आते लोगों को कोई परेशानी न हो। संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा का कहना है कि जगह जगह टीमें गठित की गई है। बाईक से स्टंट करने वालों शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात के नियमों का पालन न करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। कहा कि इस वर्ष काफी दुर्घटनाएं हुई थीं। आगे ऐसी दुर्घटनाएं न हो इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *