चमोली।
*नगरपालिका गौचर में लोक कल्याण मेला आयोजित कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई*

उत्तराखंड शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में नगरपालिका गौचर में लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया। जिसमें नगरपालिका क्षेत्र के पीएमयसऐवी निधि स्ट्रीट बैडर्स, पीएमऐवाई योजना के लाभार्थियों एवं अन्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। मेले में नागरिकों को भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गई।
पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुऐ इस लोक कल्याण मेला में भारतीय स्टेट बैंक, गौचर शाखा प्रबंधक मनोज थपलियाल, पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक हर्षवर्धन, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा प्रबंधक आनन्द कुमार सिंह, चमोली जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक मनोज सिंह फर्स्वाण, बाल विकास अधिकारी कर्णप्रयाग श्रीमती प्रियंका नौटियाल एवं सुरेंद्र सिंह पंवार, सीटी मिशन प्रवंधक चमोली गोपेश्वर द्वारा उक्त योजनाओं के लाभार्थियों व अन्य नागरिकों को सरकार भारत सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुऐ बैंकों से ऋण लेकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु जानकारी उपलब्ध कराई गई।

अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान ने नगरपालिका परिषद गौचर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पीएम स्वानिधि के स्ट्रीट वेंडर्स जिन्होंने प्रथम चरण का ऋण ले लिया है उनसे द्वितीय चरण का ऋण लेने की अपील करते हुऐ अपने अधिनस्थ विभागीय कार्मिकों को अन्य नागरिकों को भी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाऐ जाने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि आम जनमानस को भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर स्ट्रीट वेंडर्स, पीएमऐवाई के लाभार्थी व रैक पिकर्स – रमेश लाल, पूनम केडियाल, शिव प्रसाद, पुष्कर सिंह, देवेन्द्र चौहान, अनुसूया, रंजन नेगी, सलीम, गंगा सिंह, कुंवर लाल, मनोज रावत, गोविंद लाल, आशा देवी, अशोक कुमार, बिन्द्रा देवी, सूर्यकांत, महफूज आलम, गोपाल लाल, मुखतार, अहमद आसफा आदि मौजूद रहे।
