नगर निगम ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में मनाया ईगास पर्व
देहरादून।
देहरादून एवं नगर निगम ऋषिकेश द्वारा त्रिवेणी घाट मे लोकपर्व इगास कार्यक्रम का आयोजन किया गया त्रिवेणी घाट तथा अन्य घाटों में 11000 से अधिक दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भैलों भी खेला गया।
त्रिवेणी सेना तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। त्रिवेणी सेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पहाड़ी व्यंजनों एवं उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए जहां पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा खरीदारी की गई।
शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि यहां पर विभिन्न आश्रम धर्मशाला एवं होटल प्रबंधकों के साथ ही त्रिवेणी सेना एवं विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया गया जिसमें विभिन्न साधु-संतों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
