नव युगल ने अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत असल देव अभियान से की

खबर शेयर करें

नव युगल ने अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत असल देव अभियान से की

कोटद्वार ।

नव युगल इंजीनियर अतुल कंडवाल एवं पूजा कंडवाल ने अपने दांपत्य जीवन की नव शुरुआत आम्र पाली के आम्र वृक्ष को रोप कर उसके संरक्षण के संकल्प के साथ शुभारंभ की। इस अवसर पर ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति के संरक्षक डॉ चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने स्वस्तिवाचन के साथ नव युगल के हाथों वृक्षारोपण कर नव दंपत्ति को आशीष देकर सम्मानित किया। डॉ बड़थ्वाल ने कहा कि 1981 से यह संस्था प्रत्येक स्मृति दिवस एवं ऐतिहासिक दिवस पर असल देव अभियान के तहत वृक्षारोपण करती आई है। इस अवसर पर देउसे के कार्याध्यक्ष डॉ रमाकांत कुकरेती, एनडीबीआर की वैशाली, रोहित गुसाईं एवं प्रिया रावत के अलावा मनमोहन काला, इंजीनियर जगत सिंह नेगी, दिनेश चौधरी, रेखा ध्यानी, कुलदीप मेंदोला, अतुल कंडवाल, पूजा कंडवाल, सोम प्रभा कंडवाल, सुभद्रा बड़थ्वाल एवं राम भरोसा कंडवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *