नौटी संकुल की प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता नन्दासैंण में हुई संपन्न, प्राथमिक वर्ग में कल्याड़ी तथा जूनियर वर्ग में बैनोली बने ऑल ओवर खेलों में चैंपियन*

खबर शेयर करें

*नौटी संकुल की प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता नन्दासैंण में हुई संपन्न, प्राथमिक वर्ग में कल्याड़ी तथा जूनियर वर्ग में बैनोली बने ऑल ओवर खेलों में चैंपियन*

चमोली

नन्दासैंण में आयोजित नौटी संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रेवत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समस्त संकुल के प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। ऑल ओवर खेलों में पीएम श्री राप्रावि कल्याड़ी तथा जूनियर स्तर पर बैनोली चैंपियन बनें।
कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में बैनोली को विजेता तथा कल्याड़ी को उप विजेता का खिताब हासिल हुआ। इसी के बालिका वर्ग में भी जूनियर हाईस्कूल बैनोली को विजेता तथा कल्याड़ी को उप विजेता बनने में कामयाबी हासिल हुई है। खो – खो की प्राथमिक बालक वर्ग की प्रतियोगिता में पीएम श्री कल्याड़ी जूनियर हाईस्कूल को विजेता व उपविजेता बनने में कामयाबी हासिल हुई। जबकि बालिका वर्ग में भी कल्याड़ी को ही विजेता का खिताब हासिल हुआ।
चक्का फेंक सव जूनियर बालक वर्ग में बैनोली का छात्र अंशू ने प्रथम, कल्याड़ी के छात्र शैलैश ने द्वितीय व डुग्री के छात्र आरूष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो – खो जूनियर बालिका वर्ग में बैनोली विजेता व कल्याड़ी उप विजेता बना। जबकि बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बैनोली विजेता और कल्याड़ी उप विजेता बना। गोला फेंक सव जूनियर बालक वर्ग में बैनोली का छात्र अंशू व कृष्णा ने क्रमश प्रथम व द्वितीय तथा कल्याड़ी का छात्र तीसरे स्थान पर रहा। जबकि बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में बैनोली की छात्रा सौम्या व सान्या ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान तथा सिमल्ट की छात्रा तानिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 600 मीटर सव जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में बैनोली के अंशू व ऋतिक ने क्रमश प्रथम व द्वितीय तथा कल्याड़ी का शैलेश तृतीय स्थान पर रहा। इसी के बालिका वर्ग में बैनोली की कु. अदिति ने प्रथम, कल्याड़ी की प्रियांशी व मनू ने क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग की दौड़ में राप्रावि कल्याड़ी का पारस प्रथम, तोली का प्रिंस द्वितीय व छातोली का अनुराग तीसरे स्थान पर रहा जबकि बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में कल्याड़ी की छात्रा माही व आरवी क्रमश प्रथम व द्वितीय तथा नौटी की रंजना तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राप्रावि कल्याड़ी का छात्र पारस प्रथम, राप्रावि तोली का प्रिंस व शिवांश क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में राप्रावि नौटी की रंजना ने प्रथम, कल्याड़ी माही व अवनी क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।
क्षेत्र पंचायत कल्याणी के जब्बार अली, शुभम ओडियाल क्षेत्र पंचायत नौटी. संकुल प्रभारी मनोज भट्ट, जूनियर हाईस्कूल राशिसं के जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश्वर सिमल्टी, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र चौहान, प्रधानाध्यापक दिनेश कपरवान, प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशि मैथाणी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती रजनी नेगी, समदर्शी बिष्ट, भगवती प्रसाद गैरोला, विनोद देवली, जिला मीडिया प्रभारी प्राथमिक संगठन दिलबर रावत, लक्ष्मी चंद्रवाल, विशेश्वरी बिष्ट, शशी नेगी, दीपक ढोनियाल इत्यादि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *