गौचर / चमोली
न्याय पंचायत नौली के राप्रावि कोल्सों में हुई प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शरदकालीन / शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता
कर्णप्रयाग विकासखंड के न्याय पंचायत नौली के संकुल नौली बगोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोल्सौं में शरद कालीन /शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें 25 प्राथमिक एवं तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस बार की प्रतियोगिता में सिर्फ शारीरिक क्रियाकलाप खो-खो, कबड्डी, दौड़ एवं ऊंची कूद तथा लम्बी कूद को ही प्रतियोगिता में शामिल किया गया।
पहाड़ी क्षेत्रों में आने-जाने की बड़ी कठिनाई होती है। ऐसे में छात्रों को लाने ले जाने के लिए किराए का वाहन लेना पड़ता है।
इस बार की क्रीडा प्रतियोगिता में कुछ नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों – घतोड़ा के जयवीर पंवार, चूला से सुनीता खत्री, गवनी से धीरेंद्र भंडारी, कोल्सौं से महावीर सिंह कनवासी आदि ने सामुदायिक सहभागिता का परिचय देते हुऐ अच्छा सहयोग किया।
संकुल समन्वयक प्रकाश सिंह रावत के संचालन में हुऐ इस क्रीड़ा प्रतियोगिता के
प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में छात्र आयुष – नैल, ध्रुव – धारकोट तथा बालिका वर्ग में छात्रा करिश्मा – कोल्सौं, मिस्टी – घंड़ियाल ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिनय – बगोली, अंशु- घतोड़ा एवं बालिका वर्ग में वैशाली – कोल्सौं, मानसी सिमतोली – प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में साहिल – घतोड़ा ने प्रथम और आयुष – एरवाड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी के बालिका वर्ग में एरवाड़ी कि शिवानी और यशस्वी प्रथम और द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में साहिल – घतोड़ा, शिवम एरवाड़ी प्रथम और द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में शिवानी और यशस्वी प्रथम और द्वितीय रहे। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में नितिन – घतोड़ा , आयुष – ऐरवाड़ी तथा बालिका वर्ग में जान्हवी – एरवाड़ी, यशस्वी – एरवाड़ी प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक में रा०उ०प्रा०वि० घतोड़ा के कक्षा 8 वीं का छात्र साहिल प्रथम रहे।
कबड्डी और खो खो की प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज जयपुर कोल्सों के चार उत्कृष्ट खिलाड़ियों द्वारा संपन्न कराया गया। अव्वल स्थान पर रहे सभी प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को मिष्ठान वितरण के साथ पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अरविंद डिडोयाल, भुवनेश्वरी खण्डूरी, सरोज डिमरी, प्रकाश सिंह रावत, विनोद रतूड़ी, विमला रावत, प्रतिभा सती, कुसुम सती, आशा, उषा, पार्वती राज, लक्ष्मी हिमालया, कविता शर्मा, दिनेश मालगुडी, संजय कुमार, मंजू डिमरी, देवकी दानू, मनीष रावत, महिपाल सिंह, जगदीश आर्य, मीना मिंगवाल, प्रताप मुनियाल, विनोद सिलोड़ी, विनोद मिलेगा आदि शिक्षक – शिक्षिकाओं मौजूद रहे हैं।
