चमोली
*दो माह से बन्द पड़े मोटर मार्ग को खुलवाने बाबत थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन*
नारायणबगड़ विकास खण्ड के परखाल-सिलोड़ी मोटरमार्ग को खोलने की मांग को लेकर चार ग्राम सभाओं के लोगों ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को ज्ञापन सौंपकर दो माह से बंद मोटरमार्ग को खोलने की मांग की है !
नारायणबगड़ विकास खण्ड के दो माह से बंद मोटर मार्गो को खोलने की मांग को लेकर चार गावों के ग्रामीणों ने शनिवार को थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन में बताया है कि विगत पांच जून 2024 को हुई भारी बारिश के कारण परखाल- सिलोड़ी मोटरमार्ग बाधित हो गया था ! लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी सड़क का न खुलना दुर्भाग्यपूर्ण है ! ज्ञापन में बताया गया है कि छेत्र के सभी बूथों पर 2017 एवं 2018 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी समर्थन दिया था। ऐसे में ग्रामीणों का भाजपा से विश्वाश उठता जा रहा है ! ग्रामीणों के द्वारा 10 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी चमोली, चार अगस्त 2023 को उपजिलाधिकारी थराली एवं पुनः तीन अगस्त 2024 को उपजिलाधिकारी थराली को शिकायती पत्र भेजा था। लेकिन ग्रामीणों की मांगों पर किसी प्रकार का अमल नहीं हो पाया है ! बताया कि जिस स्थान पर भारी भूस्खलन हो रहा है उस स्थान पर वैली ब्रिज बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर छेत्र पंचायत सदस्य हेमलता नेगी,प्रधान प्रेम चंद्र पुरोहित,सरस्वती बिष्ट,सुरेन्द्र सिंह,बिरेन्द्र सिंह बिष्ट,समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ! विधायक टम्टा ने बताया की ग्रामीण की मांगे जल्द पूरी की जाएगी।।
