चमोली
*सरस्वती शिशु मंदिर ग्वालदम के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों की हुई राधा – कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता*

जनपद की पर्यटन नगरी ग्वालदम के सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में बालक – बालिकाओं ने राधा – कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लेते हुऐ श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किऐ। जिन्हें खूब सराहा गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विद्यालय के व्यवस्थापक प्रद्युमन शाह जी द्वारा निभाई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र तोपाल, पूर्व छात्रा श्रीमती गीता बौरा जी, श्रीमती बबिता बिष्ट जी, एसएसबी से श्रीमती मोनाली झा जी आदि मौजूद थे।
