पशु क्रूरता निवारण समिति की हुई बैठक
देहरादून।
राजधानी देहरादून के कलेक्ट्रेट परिसर में देहरादून के सी.डी.ओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई जिसमें उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के साथ देहरादून के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी भी मौजूद रहे। वहीं इस बैठक को लेकर सीडीओ अभिनव शाह ने कहा कि सर्दियों में निराश्रित गौवंश का ठंड से बचाव कैसे किया जाए इस पर हमने चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि देहरादून के सभी गौ सदनों में निराश्रित पशुओं के लिए अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं और शहर भर में कहीं भी कोई पशु निराश्रित पाया जाए तो उन्हें गौ सदन में लाए जाने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी अपनी टीम के साथ अभियान चलाएंगे।
