पौड़ी दैहलचौरी मोटर मार्ग पर हुई बस दुर्घटना में मरने वालों तादात हुई 6, मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए, मृतकों के प्रति गंभीर संवेदना जताई।

खबर शेयर करें

पौड़ी दैहलचौरी मोटर मार्ग पर हुई बस दुर्घटना में मरने वालों तादात हुई 6, मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए, मृतकों के प्रति गंभीर संवेदना जताई।

पौडी

पौड़ी दैहलचौरी मोटर मार्ग पर बस दुर्घटना में मरने वालों की तादाद 6 हो गई है, इससे पूर्व तीन घायलों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक की जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार के दौरान मौत हो गई। श्रीनगर रेफर किए गए 15 घायलों में एक की वहीं उपचार के दौरान मौत हो गई है। अब मरने वालों की कुल संख्या 6 हो गई है। घायलों में कुछ एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने जिला अधिकारी को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। आज रविवार को लगभग 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी जिला अस्पताल की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बेस अस्पताल श्रीनगर को अलर्ट मोड पर रखा हुआ था एंबुलेंस की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान आसपास के इलाकों की सभी 108 एंबुलेंस को घटनास्थल पर मंगवा दिया था।

इन्हीं एम्बुलेंसों के सहारे घायलों को कम समय में बेस अस्पताल पहुंचाया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *