नारायणबगड़,चमोली।
प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैंज खैतोली की कक्षा 6 की बालिका कुमारी मोनिका नेगी का हुआ चयन हुआ है।

नारायणबगड़ विकासखंड के कफातीर गाँव की मोनिका नेगी को अब प्रतिमाह 600 रूपये छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाएँगे । परीक्षा का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने किया।मोनिका ने छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अपने माता -पिता को दिया है। इससे पहले मोनिका के बडे भाई शुंशात ने भी गत वर्ष 2023 में छात्रवृत्ति परीक्षा में चमोली जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया था।बालिका के चयनित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है ।विद्यालय परिवार ने बालिका को शुभकामनाएँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
