*जलस्रोत को ख़तरा।*
चमोली
नारायणबगड़-परखाल -चोपता मोटर मार्ग पर चलियापाणी गांव के समीप विगत दिनों बारिश के दौरान पहाड़ी से भारी मलवा पत्थर आने से जहां यातायात बाधित रहा वहीं ठीक इसके नीचे ग्रामीणों के प्राकृतिक जलस्रोत भी इसके मलवा पत्थरों की चपैट में आकर तहस-नहस होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

प्रधान प्रतिनिधि अरविंद नेगी, भजन सिंह,रवींद्र सिंह,रामसिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क मार्ग के ऊपर से भारी लैंडस्लाइडिंग होने से उनके एक मात्र प्राकृतिक जलस्रोत को ख़तरा उत्पन्न हो गया है। लोगों ने कहा कि सड़क मार्ग खोलने पर संबंधित विभाग द्वारा जबरन मलवा पत्थर सीधे नीचे की ओर फैंका जा रहा है जिससे उनके एक मात्र जलस्रोत का नष्ट होने की पूरी संभावना बन रही है।
चलियापाणी के ग्रामीणों ने कहा कि इससे आगे दर्जनों गांवों के लिए मोटर मार्ग से लोग हर दिन आवागमन करते हैं जिस लिहाज से सड़क मार्ग का खोला जाना भी अति आवश्यक है तो वहीं उनके जल स्रोत को भी कोई नुक्सान न पहुंचने पाएं। लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा जबरन मलवा पत्थर नीचे फैंके जा रहे थे जिसे उन्होंने रोकने की मांग की है जिससे उनके जलस्रोत को बचाया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि यह जलस्रोत उनके पुरुखों की धरोहर है तथा इसी जलस्रोत के नाम से उनके गांव का नाम भी चलियापाणी पड़ा है।
लोगों ने कहा कि सड़क मार्ग खोलने के लिए जलधारा के ऊपर फैंका जा रहा मलवा को उनके बार कहने पर रोका तो गया है लेकिन सड़क के किनारे बड़ी मात्रा में मलवे का ढेर लगा दिया गया है जो बारिश होने की दशा में बहकर नीचे जलधारा के ऊपर जायेगा। लोगों ने पीएमजीएसवाई से गुहार लगाई है कि सड़क का मलवा सीधे ड़पर में लोडकर डंपिंग ग्राउंड में डाला जाए ताकि उनके जलस्रोत को बचाया जा सके।
लोगों ने कार्यदाई संस्था पीएमजीएसवाई को चैतावनी दी है कि यदि जबरन मलवा पत्थर उनके प्राकृतिक जलस्रोत के ऊपर फैंका जायेगा तो वे प्राकृतिक जलस्रोत को बचाने के लिए आंदोलन के लिए विवश होंगे और यदि फिर भी संबंधित विभाग मनमानी करने से बाज नहीं आएगा तो उनको न्यायालय की शरण में जाएंगे।
इस संबंध में पीएमजीएसवाई के एई धीरेन्द्र सिंह भंडारी ने दूरभाष पर बताया कि बडे क्षेत्र के लिए आवागमन सुचारू करने के लिए सड़क को खोलना भी जरूरी था और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि ग्रामीणों के जलस्रोत को नुक्सान होने से बचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्दी ही उक्त स्थल पर डंपर से मलवा पत्थर उठा लिया जायेगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरीता नेगी,चंद्रसिंह,भगवती देवी, देवेश्वरी देवी,महिला मंगल दल अध्यक्ष बिनीता देवी,कमला देवी आदि मौजूद थे।
