चमोली
*फायर यूनिट गौचर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर में फायर सेफ्टी ऑडिट*
गुरूवार 25 सितम्बर को फायर यूनिट गौचर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर में फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। इस ऑडिट का उद्देश्य मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आकस्मिक अग्नि दुर्घटना की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण के दौरान फायर टीम ने भवन की विद्युत वायरिंग, फायर एक्सटिंग्विशर की कार्यशीलता, निकासी मार्ग, ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण और पानी की उपलब्धता की जाँच की तथा मौजूद कर्मियों को इनके रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग सिखाया गया। कर्मचारियों को अवगत कराया गया कि अग्नि दुर्घटना में एक छोटी-सी चूक जान माल के बडे नुकसान का कारण बन सकती है। सभी कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गयी।
फायर कर्मियों द्वारा कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन का करने और नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने की अपील की गयी।
