फ्लाइट मिस होने पर काटा था बवाल, अब बोल रहा शुक्रिया; ब्राजील प्लेन क्रैश में चली जाती जान

खबर शेयर करें

कई बार जब हमें किसी चीज के लिए मना किया जाता है तो हम लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। लेकिन बाद में हम शुक्रिया अदा करते हैं कि अच्छा हुआ हमें मना कर दिया गया था। कुछ ऐसा हुआ है उस शख्स के साथ जिसे ब्राजील की उस फ्लाइट में चढ़ने से मना कर दिया गया था, जिसके क्रैश होने से सभी यात्रियों की मौत हो गई। इस शख्स के साथ एड्रियानो एसिस है और उसने एक ब्राजीली टीवी को दिए गए इंटरव्यू में अपने दिल की बात बताई है। उसने कहा कि देरी होने के चलते एयरलाइन के स्टाफ मेंबर्स ने मुझे फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया। आज मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।

एड्रियानो एसिस का यह इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें उसने बताया है कि आखिर कैसे उसकी फ्लाइट मिस हो गई थी। एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लेट होने के चलते इस शख्स को फ्लाइट में एंट्री नहीं दी गई। बोर्डिंग गेट पर उसने स्टाफ से लड़ाई तक कर ली। बाद में जब उसे पता चला कि प्लेन क्रैश हो गया तो उसने स्टाफ को गले लगा लिया। एड्रियानो ने बताया कि एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह इंतजार कर रहा था कि उसका नाम फ्लाइट में सवार होने के लिए बुलाया जाएगा। लेकिन बहुत देर बाद तक कुछ भी नहीं हुआ। इसके बाद एड्रियानो को एहसास हुआ कि उसे तो दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी। वह सही फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंचा तब तक गेट बंद हो चुका था।

इस बात को लेकर एड्रियानो नाराज हो गया और जमकर बवाल काटा। गेट पर तैनात स्टाफ से उसकी लड़ाई भी हो गई। इसके बावजूद उसे एंट्री नहीं मिली। हालांकि अब एड्रियानो को एहसास हो रहा है कि फ्लाइट में एंट्री के लिए मनाकर असल में स्टाफ ने उसकी जान बचा ली। अब वह स्टाफ का शुक्रिया अदा कर रहा है। एड्रियानो अकेला शख्स नहीं है, जिसने यह फ्लाइट मिस की है। एक अन्य शख्स से भी ऐसी ही गलती हुई है और वह भी भगवान का शुक्रगुजार है। उसने कहा कि हमें लगा कि हम लाटेम कंपनी से जाने वाले हैं। मैं थोड़ा जल्दी भी पहुंच गया था, लेकिन अब लगता है कि मेरी गलती ने जान बचा ली।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *