चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार ।
बड़कोट
बड़कोट पुलिस ने 838 ग्राम चरस के साथ
एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत ने बताया कि
मंगलवार को बडकोट पुलिस ने बस स्टॉप राजगढ़ी तिराहा बड़कोट के पास संदिग्ध व्यक्ति व आने जाने वाले वाहनो की चैकिंग
कर रही थी तो चैकिंग के दौरान जयेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम पिंडकी थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी के पास रखे बैग से 838 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर उक्त व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर उक्त ब्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।बरामद 838 ग्राम चरस की कीमत डेड लाख बतायी जा रही है ।
बरामद करने आलू पुलिस टीम में उ0नि0 भूपेंद्र सिंह तोमर, संजय कुमार ,गौरव सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल थे ।
