ब्लाक सभागार थराली में नगर पंचायत थराली की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता रावत व सभासद मोहनी देवी, दिवाकर नेगी व मोहन पंत ने ली शपथ।
थराली ।
आज बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे ब्लाक सभागार थराली में नगर पंचायत थराली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता रावत, वार्ड एक भेंटा से नवनिर्वाचित सदस्य मोहनी देवी,वार्ड तीन अपर बाजार थराली से नवनिर्वाचित सदस्य दिवाकर नेगी, वार्ड चार थराली गांव से नवनिर्वाचित सदस्य मोहन पंत को उपजिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद ने अध्यक्ष व सभासद पदों की शपथ दिलवाई।
शपथ के बाद नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी, इसके पश्चात उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता रावत को पुष्पगुच्छ भेंट किया, साथ ही अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने नवनिर्वाचित सभासदों को पुष्पगुच्छ भेंट किया,मंच संचालन जितेन्द्र रावत ने किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत, सामाजिक कार्यकर्ता सन्दीप पटवाल, महावीर बिष्ट, प्रदीप जोशी, दीपा पटवाल, देवी दत्त कुनियाल,सन्दीप रावत,अब्बल गुंसाई, उमेश पुरोहित, विनोद चन्दोला, महावीर रावत,महेश उनियाल, बृजेश रावत, कुन्दन बिष्ट, मनोज चन्दोला, हरेंद्र बिष्ट, प्रेम बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
