चमोली
*भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपलब्धियों को बताते हुऐ कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को गुमराह करने वाला बताया*

नगर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरने को राजनीति से प्रेरित व जनता को गुमराह करने वाला बताया है।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौचर दिनेश चंद्र डिमरी द्वारा दी गई विज्ञप्ति में भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निवर्तमान पालिका अध्यक्ष के निवेदन पर गौचर प्राथमिक स्वास्थ्य के उच्चीकरण की घोषणा की गई थी जिसकी कार्यवाही गतिमान है। जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में गौचर का इंजिनियरिंग कालेज अन्यत्र सिफ्ट किया गया।
वैटनरी कालेज व बोली भाषा संस्थान का अता-पता नहीं है। भाजपा सरकार ने गौचर की पेयजल आपूर्ति के लिए 35 करोड़ की योजना को अमली जामा पहनाया है।
भाजपा शासनकाल में जितने भी जनहित के विकास कार्य किए गए हैं वह सब धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। पनाई नहर का पुनरीक्षण कार्य पूर्ण किया गया है। नगर की सौंदर्यता के लिए विभिन्न वार्डों में गेटों का निर्माण कार्य किए गए हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर पालिका में भाजपा के कार्यकाल में तमाम विकास कार्य किए गए हैं। जिससे जनता का लाभ हुआ है।
